Showing posts with label Joining BSP. Show all posts
Showing posts with label Joining BSP. Show all posts

Tuesday, March 24, 2009

तीन कद्दावर नेता बसपा में शामिल

बांदा। मंगलवार को बांदा के तीन बड़े नेता प्रदेश के दो मंत्रियों के आह्वान पर पाला बदल बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये।
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद व श्रम मंत्री बादशाह सिंह के आह्वान पर तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विशंभर प्रसाद निषाद के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे जनमोर्चा नेता दलजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख तिंदवारी सत्यस्वरूप राही तथा बड़ोखर खुर्द ब्लाक प्रमुख रणविजय सिंह अपने समर्थकों समेत मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये।